Giridih News: गावां में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मदरसा का छात्र, हॉस्टल में रहकर करता था पढ़ाई

Giridih News|गिरिडीह जिले के गावां में एक मदरसे का छात्र 11 हजार वोल्ट के बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे गिरिडीह रेफर किया गया है.

Giridih News| गावां (गिरिडीह), बिनोद पांडेय : गिरिडीह जिले में एक मदरसे के हॉस्टल में रहने वाला छात्र 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया. उसे आनन-फानन में गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने छात्र को गिरिडीह रेफर कर दिया.

Giridih के मदरसा अनवारुल इस्लाम में सुबह-सुबह हुआ हादसा

घटना शुक्रवार (17 मई) को सुबह-सुबह हुई, जब छात्र नहाने की तैयारी कर रहा था. छात्र गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड स्थित मदरसा अनवारुल इस्लाम में पढ़ाई करता था. वह गदर का रहने वाला था. गंभीर रूप से घायल छात्र का नाम शहनवाज है. उसके पिता का नाम मोहम्मद सरफराज है.

मदरसा के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था शहनवाज

बताया गया है कि गदर निवासी मोहम्मद शहनवाज गिरिडीह के मदरसा अनवारुल इस्लाम में रहकर पढ़ाई करता था. शुक्रवार की सुबह वह स्नान करने के लिए छत पर गया. नल में पानी नहीं आ रहा था. नल से पानी नहीं आने पर वह छत पर लगी टंकी में झांककर पानी देखने गया. इसी दौरान वह बगल से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया.

बिजली के तार के संपर्क में आने से छात्र के दोनों हाथ झुलसे

बिजली के तार के संपर्क में आने के बाद शहनवाज का दोनों हाथ झुलस गया. मदरसा में कार्यरत लोगों ने उसे तत्काल गावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां छात्र का प्राथमिक उपचार किया गया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गिरिडीह रेफर कर दिया.

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह में बिजली तार की चपेट में आने से सात मवेशियों की मौत, तीन महिलाएं झुलसी, स्थिति गंभीर

बिजली व्यवस्था से तंग आकर व्यवसायी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >