मधुपुर-गिरिडीह पैसेंजर ट्रेन विलंब से खुली, परेशानी

कई यात्री ऑटो व बस से मधुपुर के लिए रवाना हुए.

गिरिडीह. मधुपुर-गिरिडीह पैसेंजर ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटे से अधिक विलंब से खुली, जिससे मधुपुर से गिरिडीह और गिरिडीह से मधुपुर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही मधुपुर-गिरिडीह पैसेंजर ट्रेन गिरिडीह पहुंचने के बाद भी करीब दो घंटे लेट से मधुपुर के लिए रवाना हुई. बता दें कि मंगलवार की दोपहर 12.15 बजे 03603 मधुपुर-गिरिडीह पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे देर से गिरिडीह के लिए रवाना हुई. इस कारण कई यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लिया. यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के लेट होने के कारण पहले से बुक एक्सप्रेस व इंटरसिटी ट्रेन छूट गयी जिससे यात्रियों में रेलवे के प्रति आक्रोश भी देखने को मिला. कई यात्री ऑटो व बस से मधुपुर के लिए रवाना हुए. इस संबंध में गिरिडीह रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर विनय कुमार ने बताया कि मधुपुर-गिरिडीह पैसेंजर ट्रेन मधुपुर से ही 1.14 बजे गिरिडीह के लिए रवाना हुई. वहीं गिरिडीह पहुंचने के बाद इंजन की दिशा बदली जाती है. इसी दौरान ज्यादा गर्मी के कारण रेल लाइन की बिछी पटरी फैल गयी है जिस कारण ट्रेन लेट हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >