Giridih News : किराना दुकान से 11 हजार की शराब जब्त, दुकानदार गिरफ्तार

Giridih News : बेंगाबाद के मोतीलेदा का मामला, केस दर्ज

Giridih News : गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर बेंगाबाद पुलिस ने सोमवार की रात बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा में संजय कुमार वर्मा की किराना दुकान में छापेमारी कर एक बोरा में 30 बोतल शराब जब्त की है. जब्त शराब की कीमत लगभग 11 हजार रुपये बतायी जाती है. पुलिस ने दुकानदार से शराब से संबंधित कागजात मांगा, तो वह नहीं दिखा पाया. इसके बाद पुलिस ने संजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया.

शराब बेचने के आरोप में पहले भी जेल गया था दुकानदार :

पूछताछ में दुकानदार ने पुलिस को बताया कि शादी के सीजन में वह अपनी दुकान में शीतल पेय के साथ अंग्रेजी शराब की बिक्री करता है. इस संबंध में दुकानदार के विरुद्ध कांड संख्या 75/25, भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरिडीह जेल भेज दिया गया. बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से दुकान में शराब बेच रहा था. पहले भी उसकी दुकान में छापेमारी की गयी थी. उस समय कांड संख्या 06/21 के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था. जेल से बाहर निकलने के बाद पुनः वह शराब बेचने के धंधे में जुट गया था. जब्त शराब का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा जायेगा. छापेमारी में एसआइ रविंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार मंडल, एएसआइ अजय कुमार, आरक्षी धनेश्वर प्रसाद यादव शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >