Giridih News :सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत

Giridih News :बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पर चपुआडीह के पास गुरुवार की रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें सोबराजपुर गांव का सहदेव पंडित गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे गिरिडीह से इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

दुर्घटना में उसके साथ बाइक पर बैठी उसकी पत्नी प्रमिला देवी और बबलू राणा का इलाज गिरिडीह के एक अस्पताल में चल रहा है. वहीं, दूसरी बाइक चालक बुच्चानावाडीह गांव के मो तबरेज उर्फ मुन्ना को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह से रांची रेफर कर दिया गया है. मृतक सहदेव पंडित (55) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था.

क्या है मामला

सहदेव पंडित को चपुआडीह बाजार में कुछ काम था. उसके घर में बाइक नहीं है. वह पड़ोस के बबलू राणा की बाइक से पत्नी के साथ चपुआडीह आ रहे थे. बाजार में ही विपरीत दिशा से आ रहे तबरेज उर्फ मुन्ना की बाइक से टक्कर हो गयी. टक्कर से दोनों बाइक पर सवार चारों सड़क पर गिर गये. सहदेव समेत अन्य तीनों घायल हो गये. इसमें सहदेव व तबरेज को गंभीर चोट पहुंची. ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को एनएच की एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. प्राथमिक इलाज के बाद सहदेव को बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. वहीं, तबरेज को रांची रेफर कर दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की दोपहर को उसका शव गांव लाया गया. शव के गांव पहुंचते ही मातम पसर गया. सूचना मिलने पर मुखिया मो शमीम मृतक के घर पहुंचे परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >