अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गांडेय पुलिस ने गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमबाद गांव से अपहरण कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. आरोपी 19 वर्षीय राहुल कुमार पंडित है.

गांडेय पुलिस ने गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमबाद गांव से अपहरण कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. आरोपी 19 वर्षीय राहुल कुमार पंडित है. जानकारी के अनुसार गांडेय थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते 30 जून की रात्रि में एक नाबालिग लड़की शौच की बात कह बाहर निकली जो वापस घर नहीं लौटी. सुबह एक जुलाई से युवती के परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की. काफी खोजबीन करने के बाद भी युवती नहीं मिली तो युवती के पिता ने 4 जुलाई को गांडेय थाना में आवेदन देकर राहुल कुमार पंडित पर अपनी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया. आवेदन मिलने के बाद गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 64/24 दर्ज करते हुए जांच शुरु की.

इस बीच 15 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नाबालिग लड़की को लेकर युवक अपने घर जमबाद पहुंचा हुआ है. सूचना मिलने पर गांडेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह दल-बल के साथ युवक के घर पहुंचे और नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. मामले में पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है. जबकि नाबालिग को मेडिकल व बयान के लिए गिरिडीह भेजा है. सूत्रों के अनुसार बीते 10 दिन तक युवक व युवती दुमका, गिरिडीह समेत विभिन्न जगहों में भटकते रहे. इस क्रम में दोनों के शादी की भी बात सामने आ रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >