Giridih News: अडवारा के बाजारटांड़ में सजेगा करम अखाड़ा, विधायक जयराम होंगे शामिल

Giridih News: करम अखाड़ा अडवारा समिति के बैनर तले आदिवासी बाहुल गांव अडवारा बाजारटांड़ में 27 अगस्त को भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया जायेगा.

महोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक जयराम महतो होंगे. इसकी जानकारी जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार महतो ने दी. उन्होंने बताया कि विधायक जयराम महतो के आवास पहुंचकर महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया गया है. महोत्सव में झारखंड की संस्कृति पर आधारित करम गीत पर नृत्य व अन्य कार्यक्रम होंगे. बेहतर प्रदर्शन करने वाली समूह को सम्मानित भी विधायक जयराम महतो सम्मानित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >