Giridih News :कल्पना सोरेन व अधिकारियों ने नशामुक्ति जागरूकता रथों को दिखायी हरी झंडी

Giridih News :निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत गांडेय प्रखंड से तीन प्रचार वाहनों को विधायक कल्पना सोरेन, डीसी रामनिवास यादव, एसपी Giridih News :डॉ बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

ये प्रचार वाहन आज से 26 जून तक जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों का भ्रमण कर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देंगे. विधायक ने कहा कि नशा समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है. इसके खिलाफ केवल प्रशासनिक कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है.

युवाओं को शिक्षा, खेल, कौशल विकास व सकारात्मक गतिविधियों जोड़ना समय की

आवश्कयता

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास व सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है. डीसी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार, समाज और भविष्य को प्रभावित करता है. प्रचार वाहन निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >