Giridih News: कला संगम ने नशे के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

Giridih News: झारखंड सरकार के नशामुक्ति अभियान के 10- जून से 26 जून तक चलाया जा रहा है. जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थों के विरूद्ध जनजागरण अभियान के तहत गांव-गांव में कला संगम के कलाकारों ने गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि मादक पदार्थ के उपयोग से जीवन को नुकसान होता है.

गुटखा, सिगरेट, शराब, ड्रग्स जीवन के लिए खतरा पैदा करता है. इससे जानलेवा कैंसर होता है. जमुआ प्रखंड के नवडीहा, चिलगा पंचायत और चितरडीह कारोडीह के लोगों को कला संगम के कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से बताया कि नशे के सेवन से कैसे आदमी का जीवन बर्बाद हो जाता है. नाटक से लोगों का मनोरंजन भी किया जिसे लोगों ने खूब सराहा. बिरनी प्रखंड के सिमराढाब पलौंजिया में भी नुक्कड़ नाटक किया.कार्यक्रम जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती के निर्देश पर संचालित है. कलाकारों में रवीश आनंद नीतीश आनंद, इंद्रजीत, राजा शुभम, अनुष्का, संस्कृति, अंशिका, विकास रंजन, अर्जुन आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >