जेएसएलपीएस कर्मियों के वेतन में संशोधन, एक फरवरी 2026 से मिलेगा लाभ

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के पूर्णकालिक संविदा कर्मियों के लिए वेतन संशोधन का आदेश जारी हो गया है, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है. यह नई वेतन व्यवस्था 1 फरवरी 2026 से प्रभावी होगी और इसमें फिटमेंट फैक्टर का उपयोग किया जाएगा.

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के पूर्णकालिक संविदा कर्मियों के लिए मॉडल एचआर मैनुअल लागू करते हुए वेतन संशोधन का आदेश जारी होने के बाद कर्मियों में खुशी है. वेतन वृद्धि से उत्साहित एल-2 से एल-8 स्तर तक के जेएसएलपीएस कर्मियों ने शनिवार को रांची में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की और आभार जताया.

एक फरवरी 2026 से प्रभावी होगी नयी वेतन व्यवस्था

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सात अगस्त को जारी आदेश के अनुसार संशोधित वेतन व्यवस्था एक फरवरी 2026 से प्रभावी होगी. यह निर्णय जेएसएलपीएस की सातवीं शासी निकाय की बैठक में 11 फरवरी को लिये गये प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है. आदेश के अनुसार पात्र पूर्णकालिक संविदा (एफटीई) कर्मियों के वेतन निर्धारण में फिटमेंट फैक्टर लागू किया जायेगा.

संशोधित वेतन की अंतर राशि एरियर के रूप में मिलेगी

वेतन संशोधन के बाद एक फरवरी 2026 से संशोधित वेतन के भुगतान की तिथि तक की अंतर राशि कर्मियों को एरियर के रूप में दी जायेगी. कर्मियों को संशोधित वेतन की जानकारी अलग-अलग पत्र के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी.

मॉडल एचआर मैनुअल से पारदर्शिता पर जोर

विभाग के अनुसार एचआर नीतियों में पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के मॉडल एचआर मैनुअल को राज्य के प्रावधानों के अनुरूप लागू किया गया है. इससे पात्र पूर्णकालिक संविदा कर्मियों के वेतन निर्धारण में एकरूपता सुनिश्चित होगी.

मंत्री से मुलाकात करने वालों में स्मिता रश्मि एक्का, राकेश कुमार, आदित्य शर्मा, सत्येंद्र कुमार, गीता कुमारी, बैजंती कुमारी, हेमंती महतो, सरिता मुर्मू, विवेक कुमार समेत अन्य जेएसएलपीएस कर्मी शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kumar jais

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >