Giridh News :सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को ले झामुमो का प्रदर्शन कल

Giridh News :झामुमो ने आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर 27 मई को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. इसकी सफलता को लेकर रविवार को जिला झामुमो कार्यालय में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में बैठक हुई.

कार्यक्रम की सफलता को लेकर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में हुई झामुमो की बैठक

झामुमो ने आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर 27 मई को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. इसकी सफलता को लेकर रविवार को जिला झामुमो कार्यालय में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में बैठक हुई. मंत्री श्री सोनू ने कहा कि सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर पूरे राज्य में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम होगा. झारखंड विधानसभा में आदिवासियों के सरना धर्म कोड को लागू करने की मांग का प्रस्ताव पारित है. यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन अभी तक निर्णय नहीं हुआ है. सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर जेपी चौक के समक्ष धरना दिया जायेगा. बताया गया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सोनू होंगे. बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पहले सरना धर्म कोड लागू हो, इसके बाद ही जाति जनगणना हो. यदि सरना धर्म कोड लागू नहीं होता है, तो जाति जनगणना का विरोध किया जायेगा. बैठक में तय हुआ कि कार्यक्रम में काफी की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल होंगे.

सौंपी गयी जिम्मेदारी

इसकी तैयारी को लेकर केंद्रीय, जिला, नगर व प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को मॉनीटर्रिंग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. बताया गया कि धरना से पहले शहरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर मार्च निकलेगा. बैठक में पूर्व विधायक केदार हाजरा, अजीत कुमार पप्पू, प्रणव वर्मा, शहनवाज अंसारी, दिलीप मंडल, सुमन सिन्हा, असदउल्लाह, नूर अहमद अंसारी, रॉकी सिंह, चांद रशीद, दारा हाजरा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >