केंद्र सरकार द्वारा एमएमडीआर विधेयक में किये गये संशोधन के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सात सितंबर को धनवार प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. कार्यक्रम को सफल और व्यापक बनाने को लेकर शनिवार को धनवार प्रखंड झामुमो कमेटी की बैठक आयोजित कर रणनीति तैयार की गयी.
पूर्व विधायक के आवास पर हुई बैठक
धनवार के पूर्व विधायक निजामउद्दीन अंसारी के तारानाखो स्थित आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह ने की, जबकि संचालन मिथलेश रजक ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक निजामउद्दीन अंसारी मौजूद रहे.
बैठक में धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और इसे प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम की तैयारी करने की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया.
केंद्र की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का आह्वान
पूर्व विधायक निजामउद्दीन अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ काम करें.
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष धनवार शफीक अंसारी, जिप सदस्य सराज अंसारी, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शारदा देवी, अनुसूचित मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र दास, नगर अध्यक्ष राम रतन रवानी, फिदा हुसैन, मजहर अंसारी, जिब्राइल अंसारी, जितेंद्र रविदास, हीरा दास, आजाद अंसारी, सज्जाद अंसारी, मुस्लिम वारसी समेत झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.
