JMM स्थापना दिवस पर कल्पना सोरेन की हुंकार, तीन पीढ़ियों के संघर्ष को किया याद, 'विजन 2050' का रखा खाका

JMM Foundation Day 2026: झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपनी भावुक और प्रखर आवाज से कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है. संथाली भाषा से शुरुआत कर उन्होंने राज्य के जल, जंगल और जमीन के लिए हुए बलिदानों को नमन किया. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शिक्षा और पेंशन योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए, उन्होंने 2050 के विकसित झारखंड का सपना साझा किया. इस रिपोर्ट में पढ़ें उन्होंने कार्यक्रम में क्या क्या कहा?

JMM Foundation Day 2026, गिरिडीह (धर्मेंद्र गुप्त की रिपोर्ट): झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने राज्य की पहचान, संघर्ष और भविष्य की दिशा पर विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि झारखंड संघर्ष और बलिदान की वह पवित्र धरती है, जहां हर दिन एक नई कहानी लिखी जाती है और यह वैचारिक संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है. कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन की शुरुआत संथाली भाषा में की और फिर हिंदी में जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए तीन पीढ़ियों के योगदान को याद किया.

जनता को बताया परिवार, भावुक हुईं कल्पना

अपने संबोधन के दौरान कल्पना सोरेन काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने कहा कि कठिन समय में झारखंड की जनता ने उनके परिवार का ढाल बनकर साथ दिया है. उन्होंने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने उन्हें केवल एक बहू के रूप में नहीं, बल्कि अपनी बेटी के रूप में अपनाया और हर मुश्किल घड़ी में सहारा दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि, तीसरी पीढ़ी के कंधों पर अब इस महान संघर्ष को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी है.

Also Read: विनय चौबे को ‘डिफॉल्ट बेल’, चार्जशीट में देरी से मिली राहत, पर नहीं होगी जेल से रिहाई

विपक्ष पर प्रहार और विकास का संकल्प

कल्पना सोरेन ने बिना नाम लिए विपक्ष पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि, लंबे समय तक सत्ता में रहने वालों ने कभी जनता के वास्तविक विकास पर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ‘विजन 2050’ का जिक्र करते हुए बताया कि, सरकार वर्ष 2050 तक झारखंड को एक विकसित और वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने सर्वजन पेंशन योजना और ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ जैसी योजनाओं को राज्य के शोषित व वंचित वर्गों के लिए गेम-चेंजर बताया.

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं से अपील

रोजगार के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि, अब राज्य में जेपीएससी (JPSC) और सीजीएल (CGL) जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित हो रही हैं. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें और सरकार के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं. उन्होंने अंत में दोहराया कि, झारखंड को उसके अधिकार कभी मांगने से नहीं मिले, बल्कि हमेशा संघर्ष से हासिल हुए हैं, इसलिए एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है.

Also Read: 4 लाख छात्रों की पढ़ाई ठप, सड़क पर उतरे झारखंड के वित्तरहित शिक्षक, हाईकोर्ट जाने की कर रहे तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >