Giridih News :झाकोमयू ने वार्ता के लिए सीसीएल प्रबंधन को दिया तीन दिन का समय

Giridih News :10 सूत्री एजेंडा पर वार्ता करने के लिए झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेताओं ने सीसीएल प्रबंधन को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है. इसके बाद यूनियन आंदोलन करेगी.

10 सूत्री एजेंडा पर वार्ता करने के लिए झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेताओं ने सीसीएल प्रबंधन को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है. सोमवार को झाकोमयू के एरिया अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू, एरिया सचिव तेजलाल मंडल व अर्जुन रवानी के नेतृत्व में मजदूर गिरिडीह कोलियरी स्थित जीएम कार्यालय पहुंचे और परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा को वार्ता के लिए मांग पत्र सौंपा. तेजलाल मंडल ने कहा कि आउटसोर्सिंग श्रमिकों व अन्य मजदूरों की समस्याओं को लेकर 10 सूत्री मांग पर वार्ता करने के लिए प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि मार्च माह में भी एजेंडा पर वार्ता के लिए ज्ञापन दिया गया था. उस समय प्रबंधन ने कहा था कि अभी उत्पादन माह है, इसलिए अप्रैल में वार्ता होगी. लेकिन, अभी तक वार्ता के लिए समय नहीं दिया गया. इसलिए प्रबंधन को तीन दिनों में वार्ता का अल्टीमेटम दिया गया. कहा कि वार्ता नहीं होने पर 24 अप्रैल को कबरीबाद माइंस का उत्पादन ठप करा दिया जायेगा. इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी. मौके पर घनश्याम गोप, जगत पासवान, विनोद मंडल, केपी यादव, जोगेश्वर कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे. यूनियन की मांगों में आउटसोर्सिंग कंपनी के श्रमिकों को साप्ताहिक छुट्टी, सालाना बोनस देने, मेडिकल सुविधा देने, नियमानुकूल सभी श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान करने, सभी श्रमिकों को मासिक पे स्लिप निर्गत करने, सामान्य कार्य का सामान्य वेतन देने, पेयजल की व्यवस्था करने, ट्रक लोडिंग मजदूरों की समस्या समाधान करने, विस्थापितों को नौकरी एवं मुआवजा देने एवं स्थानीय लोगों को रोजगार देना आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >