गिरिडीह, राकेश सिन्हा : ताराटाँड थाना क्षेत्र के पंडरी में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मोटरसाइकिल और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस घटना में मोटरसाइकिल चालक बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया. वहीं जोरदार टक्कर से ऑटो भी सड़क के बीच में ही पलट गई. आस-पास मौजूद लोगों ने ताराटाँड पुलिस को घटना की सुचना दी. घटना में घायल मोटरसाइकिल चालक के पॉकेट में मिले आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान की गई. आधार कार्ड के अनुसार घायल युवक की पहचान धनबाद जिला निवासी कामरेंद्र महतो के रूप में हुई है. घायल को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इधर घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया.
बाइक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से ज़ख़्मी

मोटरसाइकिल और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई.
Copied link
गिरिडीह जिले के ताराटाँड थाना क्षेत्र के पंडरी में आज दोपहर एक मोटरसाइकिल और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया.