Giridih News :छायी होली की मस्ती, उड़ रहे गुलाल

Giridih News :जिले में होली की मस्ती छा गयी है. लोगों में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में होली मिलन समारोह का आयोजन हो रहा है.

सदर प्रखंड अंतर्गत महेशलुंडी पंचायत में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. नेतृत्व मुखिया शिवनाथ साव ने किया. इसमें ना केवल स्थानीय ग्रामीण बल्कि अन्य पंचायतों के भी सैकड़ों लोग शामिल हुए. उत्सव के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर आपसी मतभेद भुला दिये और गले मिलकर होली की बधाई दी. कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि मुखिया ने समाज के बुजुर्गों को विशेष सम्मान देते हुए उन्हें कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया. उनकी उपस्थिति में युवाओं और बच्चों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया और त्योहार की खुशियां साझा की. सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया.

सामाजिक समरसता का दिया गया संदेश

मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य सामाजिक समरसता और भाईचारा को समाज के बीच कायम करना है. सभी लोग आपसी द्वेष त्यागकर एक ही पंगत में बैठकर भोजन करते हैं, जो एकता का प्रतीक है. समारोह को सफल बनाने में भोला ठाकुर, बासुदेव साव, राजेश यादव, बासुदेव दास, रमेश कंधवे, अनिल ठाकुर, राहुल साव, राजू ठाकुर, संजय ठाकुर सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. लोगों ने मुखिया के इस प्रयास की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >