Giridih News :जमीन विवाद को ले दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला समेत 11 घायल

Giridih News :बिरनी थाना क्षेत्र की जनता जरीडीह पंचायत के पाराटांड़ में रविवार सुबह करीब नौ बजे दो गोतिया में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया. दोनों पक्ष से महिला समेत 11 लोग घायल हो गये.

सभी घायलों का इलाज बिरनी सामुदायिक में सीएचओ प्रीति कुमारी ने किया. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायलों में प्रथम पक्ष के बुधनी देवी (65), कंचन देवी (28), बीरेंद्र यादव (32), द्वारिका महतो (70), गुड़िया देवी (30), बिजय यादव (32), मुन्नी महतो (95) तथा दूसरे पक्ष के अर्जुन महतो (55), ईश्वर यादव (46), एतवारी महतो (55) व विकास यादव (24) शामिल है. दोनों पक्षों के घायलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अपनी अपनी जमीन होने का दावा किया. एक पक्ष के लोगों ने कहा कि हमारी जमीन को जबरन दूसरे पक्ष के लोग खुदाई कर रहे थे. मना करने गये, तो गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. वहीं, दूसरे पक्ष के लोगो ने कहा कि जमीन हमारी है. उक्त जमीन पर घर बनाने के लिए खुदाई कर रहे थे. इसी बीच प्रथम पक्ष के लोग आये और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. दोनों पक्षों ने घटना की जानकारी बिरनी को दी है. थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन जख्मी

जमुआ थाना क्षेत्र की धर्मपुर पंचायत के बाघमारा गांव में जमीन विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गये. प्रथम पक्ष की गीता देवी पति नारायण बैठा ने जमुआ पुलिस को दिये आवेदन में कहा कि 27 फरवरी की देर रात को पूर्व नियोजित साजिश के तहत दर्जनों लोग उनके हिस्से की जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंचे. जब हमलोगों इसका विरोध किया, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज, मारपीट व छिनतई की. वहीं, दूसरे पक्ष के चुरामन रजक ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन मिलने पर जमुआ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >