गिरिडीह में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता, 3 ठग गिरफ्तार, ऐसे फंसाते थे लोगों को अपनी जाल में

गिरिडीह में पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरप्तार करने सफलता पायी है. वे लोगों को न्यूड वीडियो कॉलिंग कर अपनी जाल में फंसाते थे.

राकेश सिन्हा, गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल से सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के इलाके में ठगी कर रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित की गई और छापा मारकर पुलिस ने तीन अपराधियों को जिले के बेंगाबाद इलाके से धर दबोचा. ये अपराधी लोकेंटो ऐप के माध्यम से न्यूड वीडियो कॉलिंग कर लोगों को फंसाते थे और उनसे ठगी किया करते थे. ये जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में दी.

लोगों को लड़कियां उपलब्ध कराने के नाम पर देते थे झांसा

गिरिडीह पुलिस ने जानकारी दी है कि जिनकी गिरफ्तारी हुई है वे लोगों को लड़कियां उपलब्ध कराने के नाम पर झांसा देते थे. पुलिस अधिकारियों की मानें तो जांच के दौरान इन ठगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल चुका है. उन्होंने बताया कि ये अपराधी अन्य साइबर अपराधियों को पीड़ितों के बैंक खाता डिटेल्स भी उपलब्ध कराते थे. ताकी वे भी ठगी कर सकें.

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

जिन साइबर अपराधियों की गिरप्तारी हुई है उनमें बेंगाबाद थाना क्षेत्र का शंकर तुरी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राहुल कुमार राणा और सरिया थाना क्षेत्र के विवेक मंडल शामिल हैं. छापामारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर व बेंगाबाद थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पुनीत कुमार गौतम, रामप्रवेश यादव, राजेंद्र कुमार समेत पुलिस के कई जवान भी शामिल थे. पुलिस ने अपराधियों के पास से तीन मोबाइल भी जब्त किया है.

Also Read: Jharkhand News: गैंगस्टर अमन साहू गिरिडीह सेंट्रल जेल से भेजा गया चाईबासा, जेल सुपरिंटेंडेंट को दी थी धमकी, मांग रहा था प्रतिबंधित सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >