Jharkhand Cyber Crime: गिरिडीह से पांच शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, ऐसे देते थे लोगों को झांसा

साइबर अपराधियों ने बताया कि वे अलग अलग फोन नंबर से लोगों को लड़कियों के जरिये न्यूड वीडियो कॉल कराने के नाम पर पहले झांसा देते थे. उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर ठगी करते थे.

मृणाल कुमार, गिरिडीह : साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस का अभियान निरंतर जारी है. आए दिन अलग अलग इलाकों से ठगों की गिरफ्तारी होती रही है. अब एक बार फिर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. दरअसल, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडौली डैम के समीप पांच शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने धर-दबोचा है. वे लोगों को लड़कियों से न्यूड वीडियो कॉल कराने का झांसा देकर और गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ राशि दिलाने के नाम पर ठगी करते थे.

इन लोगों को किया गया है गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों में देवघर जिले के मरगोमुंडा का दिलीप मंडल, बगोदर थाना क्षेत्र के अटका निवासी प्रवीण कुमार मंडल, देवघर के मरगोमुंडा का रहने वाला पवन कुमार मंडल, मोजज्म अंसारी और तीसरी थाना क्षेत्र के कटकोको निवासी राजू बेसरा शामिल हैं. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने गुरुवार को ये जानकारी प्रेसवार्ता में दी.

प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से पुलिस को मिली सूचना

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ साइबर अपराधी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडौली डैम के समीप बैठ कर ठगी कर रहे हैं, सूचना के बाद साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसमें पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक पुनित कुमार गौतम, आरक्षी जितेंद्रनाथ महतो और अरविंद कुमार को शामिल किया गया.

सभी अभियुक्तों को ठगी करते हुए ऑन द स्पॉट किया गया गिरफ्तार

इसके गठित टीम ने जब खंडौली डैम पास उस स्थान पर छापेमारी की. जहां से सभी को ऑन द स्पॉट ठगी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से 7 मोबाइल फोन, 8 सिमकार्ड, 2 बाइक और 5 एटीएम कार्ड बरामद किये गये हैं. पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

ऐसे देते थे लोगों को झांसा

साइबर अपराधियों ने बताया कि वे अलग अलग फोन नंबर से लोगों को लड़कियों के जरिये न्यूड वीडियो कॉल कराने के नाम पर पहले झांसा देते थे. उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर ठगी करते थे. इसके अलावे वे गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ राशि दिलाने और कैश बैंक के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर ठगी करते थे. साथ ही ये फर्जी सिमकार्ड और बैंक खाते के जरिये भी लोगों को चूना लगाने का काम करते थे.

बीते 9 माह में 247 साइबर अपराधी हो चुके हैं गिरफ्तार

एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा. बीते 9 माह में अब तक 247 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जहां उनके पास से 594 मोबाइल फोन, 778 सिमकार्ड, 273 एटीएम – पासबुक, 10 चेकबुक, 38 पैनकार्ड, 66 आधार कार्ड, 45 वाहन, 3 आईपैड, 4 लेपटॉप के अलावा 14 लाख से अधिक रुपये नगद बरामद किए गये हैं.

Also Read: Jharkhand Cyber Crime: गिरिडीह से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर गर्भवती महिलाओं से करते थे ठगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >