Giridih News: छह घरों से एक लाख नगद समेत दो लाख के आभूषण की चोरी

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र में एक ही रात दो पंचायत के छह घरों में चोरों होने का मामला सामो आया है. सभी घरों में छत के रास्ते अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. इनमें झारखंड पुलिस के जवान का घर भी शामिल है. उक्त पुलिस अधिकारी एएसआई के पद पर सिमडेगा में कार्यरत हैं.

बगोदर थाना क्षेत्र के बेको शिव मंदिर के समीप दुकान व घर में चोरों ने हाथ साफ किया है. जहां चोरों ने बेको के आनंद साव के घर से कमेटी का पैसा 75 हजार नगद और एक जोड़ी पायल चोरी कर ली. वहीं चाउमीन दुकान में रखे समान को इधर-उधर बिखेर दिया. गृह स्वामी ने बताया कि अपनी दुकान को बंदकर हम सभी घर के सदस्य सोने चले गये. लेकिन जब सुबह उठे तो देखा कि घर के एक कमरे में रखे बक्से का ताला टूटा हुआ है. वहीं बक्से से सारे कागजात बिखरे थे. जांच की गयी तो महिला समूह का 75 हजार नगद और चांदी के आभूषण की गायब मिले. दूसरी घटना चौधरीबांध की है. यहां चौधरीबांध के ऊपर टोला में चोरों ने सभी रजक परिवार के घर में छत पर चढ़कर घर में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान धनेश्वर रजक के यहां से एक हजार नगद की चोरी हुई. पंसस दिलीप रजक ने बताया कि धानेश्वर रजक झारखंड पुलिस में एएसआई के पद पर सिमडेगा में पोस्टिंग है. इधर, विजय रजक के यहां से चार हजार नगद, संगीता देवी के यहां से सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ा पायल, चांदी का तीन लोकेट, चांदी का मठिया, लोन का पैसा दस हजार, चांदी का राखी, शिव चरण रजक के यहां से 16 भरी चांदी पायल, तीन हजार नगद की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं डेगलाल साव के घर में भी चोरी हुई है जिसमें एक मोबाइल की चोरी हुई है. इसे लेकर बेको मुखिया के पति टेकलाल चौधरी ने बताया कि बेको गांव में चोरों ने रोजमर्रा दुकान चलाने वाले के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस प्रशासन का इलाके में गश्ती नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ा है जिसे लेकर उन्होंने इलाके में पुलिस गश्ती तेज करने की मांग की है. इधर चोरी की घटना की सूचना बगोदर पुलिस को दे दी गयी है. बगोदर थाना पुअनि अभिजीत कुमार पहुंचे और चोरी की घटना का जायजा लिया. इस बाबत थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि पांच घरों की चोरी की घटना हुई है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >