जमडीहा में खेल के दौरान विवाद के बाद बढ़ा तनाव, जानें थाना परिसर की बैठक में क्या हुआ फैसला

जमडीहा गांव में खेल के दौरान हुई कहासुनी के बाद तनाव की स्थिति बन गई थी. इस पर काबू पाने के लिए थाना परिसर में दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई. बैठक में शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया.

गिरिडीह. देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहा गांव में छात्रों के बीच खेल के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो छात्रों के साथ मारपीट की घटना से उत्पन्न तनाव को देखते हुए रविवार को थाना परिसर में दोनों पक्षों की बैठक हुई. प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों से घटना की जानकारी ली तथा आपसी मतभेद दूर कर गांव में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया.

पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में पर्व-त्योहार का समय चल रहा है. ऐसे में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे का सहयोग करें और शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व-त्योहार संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें. अधिकारियों ने किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने पर जोर दिया.

बैठक में मौजूद पदाधिकारी व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया.

गांव में दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद एहतियात के तौर पर रविवार को दूसरे दिन भी जमडीहा गांव में पुलिस बल की तैनाती जारी रही. देवरी थाना के एएसआई राधेश्याम चौधरी के नेतृत्व में आईआरबी के जवानों को गांव के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया. पुलिस बल ने लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखी.

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. प्रशासन और पुलिस की ओर से गांव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

अधिकारी व ग्रामीण रहे मौजूद

बैठक में देवरी के अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी, गावां अंचल के इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो, देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी समेत अजय राय, अनिल चौधरी, किशोर वर्मा, बमशंकर शर्मा, रामसागर राय, सुनील वर्मा, अर्जुन महतो, मनीष चौधरी, आलम अंसारी, लाक्षो हाजरा, मोहम्मद कासीम, मजलूम अंसारी, अमीन अंसारी, मोहम्मद असगर, भगत साव आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: चिचाकी स्टेशन के पास डाउन लाइन पर मिला महिला का शव, पुलिस पहचान कराने में जुटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shrawan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >