Giridih News :तेज गर्म हवा के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल

Giridih News :भीषण और झुलसाती गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. दोपहर होते-होते सड़कें जहां सुनसान हो जा रही हैं, वहीं स्कूली बच्चों को तपती दुपहरी में लू के बीच घर लौटने को मजबूर हैं.

तापमान में लगातार हो रही वृद्धि और तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में इन दिनों गर्मी चरम पर है.

बच्चे हैं सर्वाधिक परेशान

दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है. खासकर स्कूली बच्चे सर्वाधिक परेशान हैं. छुट्टी होने के बाद छोटे-छोटे बच्चे तपती धूप में पैदल या साइकिल से अपने घरों तक पहुंचते हैं. इससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका बनी रहती है. रवींद्र कुमार, संजीव कुमार, बिनोद यादव, श्रीकांत यादव आदि अभिभावकों ने बताया कि दोपहर के समय तापमान इतना अधिक हो जाता है कि घर लौटते समय बच्चों को क्कर आना, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं. कई जगहों पर बच्चों को बीच रास्ते में रुकना पड़ता है, हर जगह पेयजल की सुविधा नहीं होने से परेशानी और बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों ने भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के समय में बदलाव या अस्थायी अवकाश घोषित करने की प्रशासन से मांग की है. सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था और छाया के लिए अस्थायी शेड लगाने की भी आवश्यकता जतायी.

तापमान और बढ़ने का अनुमान

होम्योपैथिक चिकित्सक सुजीत कुमार, डॉ मनोज कुमार आदि प्रसिद्ध चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह की गर्मी में विशेष सावधानी बरतना जरूरी है. बच्चों को अधिकाधिक पानी पीने, सिर ढककर बाहर निकलने और दोपहर के समय घर में ही रहने की सलाह दी है. गौरतलब है कि मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जतायी है. इससे लोगों की चिंता और बढ़ गयी है. ऐसे में प्रशासन और समाज दोनों को मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने की आवश्यकता है, ताकि खासकर बच्चों को इस भीषण गर्मी से सुरक्षित रखा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >