Giridih News: पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान योजनाओं में मिलीं कई अनियमितताएं

Giridih News: त्रुटियों की समीक्षा कर कई सख्त दिशा निर्देश दिये गये. इस दौरान मनरेगा की लगभग सभी योजना में काफी अनियमितताएं सामने आयीं.

वित्तीय वर्ष 2023-24 व 25 की मनरेगा योजनाओं के लिए किये गये सामाजिक अंकेक्षण को लेकर सोमवार को तिसरी पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई ज्यूरी मेंबर की अगुवाई में की गयी. इस दौरान तिसरी पंचायत में वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं-25 में हुए मनरेगा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण के बाद योजनाओं में पायी गयीं अनियमितताओं को लेकर संबंधित कर्मियों को फटकार लगायी. इस दौरान पंचायत स्तरीय जनसुनवाई की गयी. पंचायत में पायी गयी त्रुटियों को लेकर जनसुनवाई में ज्यूरी सदस्य द्वारा की गयी कार्रवाई में जहां एक ओर रोजगार सेवक पर जुर्माना लगाया गया.

सिंचाई कूप निर्माण में प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया गया कार्य

पंचायत के चिलगिली, रतनगाडुरा, चोरनीतरी व पिपराटांड़ में डोभा व सिंचाई कूप निर्माण में प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किया गया. तिसरी पंचायत के गोबिंद प्रसाद यादव के गाय शेड में भी भारी गड़बड़ी पायी गयी. वहीं चिलगिली के तिलक हांसदा के गाय शेड निर्माण में भी गड़बड़ी पायी गयी. ऐसी कई योजनाओं में भारी त्रुटि पायी गयी. वहीं कई डोभा और सिंचाई कूप निर्माण में डोभा की लंबाई चौड़ाई कम पायी गयी. जनसुनवाई के दौरान मनरेगा योजनाओं में घोर अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिली. कई योजनाओं में बगैर एमबी बुक किए राशि की निकासी की बात भी सामने आयी.

मजदूरों से बिना हस्ताक्षर कराये निकाल लिए 26 हजार रुपये

वहीं तिसरी पंचायत की एक योजना में मस्टर रोल में मजदूरों से बिना हस्ताक्षर कराये 26 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला भी सामने आया. इसे लेकर विभागीय नियमानुसार रिकवरी की जा रही है. संबंधित कर्मियों को आगामी बरसात में पौधा लगाने का निर्देश दिया गया. तिसरी पंचायत के रोजगार सेवक पर सौ रुपये का जुर्माना लगाते हुए सभी कार्यों का अभिलेख पूरा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर सामाजिक अंकेक्षण टीम के अजय कुमार, ज्यूरी मेंबर के अध्यक्ष राजन कपिस्वे, करमेला हेंब्रम, मुखिया किशोरी साव, नगीना भूला, जेई संजय साहू, पंचायत सेवक राजेश मोदी, चंदन यादव, मुस्कान समेत अन्य मनरेगा कर्मी व पंसस मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >