इसको लेकर गुरुवार को उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने बरगंडा पुराना पुल सहित कई इलाकों का निरीक्षण किया. इस दौरान नगर निगम की टीम भी मौजूद थी.
बताया गया कि नगर निगम को यह शिकायत मिली थी कि खंडोली से आने वाली राइजिंग पाइप से कुछ लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखा है. इसी की जांच करने के लिए नगर निगम की टीम ने कई इलाकों का भ्रमण किया. निरीक्षण के दौरान बारिकी से अवलोकन किया गया. साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की गयी.Giridih News :राइजिंग पाइप से अवैध कनेक्शन की जांच शुरू
Giridih News :नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में नगर निगम ने प्रयास शुरू कर दिया है. राइजिंग पाइप से अवैध कनेक्शन लेने वालों की जांच शुरू की गयी है.
