स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में परेड का रिहर्सल किया गया. रिहर्सल में पुलिस जवानों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया.
इस दौरान परेड में शामिल टुकड़ियों ने निर्धारित कदमताल, अनुशासन और मार्च पास्ट का अभ्यास किया. पुलिस अधिकारियों की निगरानी में प्रतिभागियों को परेड की बारीकियों और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई.
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में परेड को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लगातार अभ्यास कराया जा रहा है. झंडा मैदान में सुबह से ही पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों की टुकड़ियां निर्धारित पोशाक में पहुंचीं और उत्साह के साथ रिहर्सल में शामिल हुईं.
