Giridih News :जेआरजी बैंक के क्षेत्रीय व मुख्य शाखा का उद्घाटन

Giridih News :गिरिडीह शहर के बरगंडा पावर हाउस मोड़ में बुधवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक (जेआरजी) के क्षेत्रीय कार्यालय और गिरिडी मुख्य शाखा का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन मदन मोहन बरदियार ने किया.

चेयरमैन मदन मोहन बरदियार ने कहा कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की राज्य भर में 450 से अधिक शाखाएं हैं. बैंक लगभग 75 लाख ग्राहकों को सेवा दे रही है. बैंक का उद्देश्य ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है और सभी वर्ग के ग्राहकों को सुगम, पारदर्शी और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है. बताया कि बैंक ग्रामीण इलाकों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार पहल कर रहा है. बैंक हर कदम पर ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है.

ये थे उपस्थित

मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कनोजिया, प्रतिमा कुमारी, अनंत चौधरी, कपिलदेव ठाकुर, शाखा प्रबंधक केशव भारद्वाज, परमदीप सिंह, गोविंद कुमार, संजना वर्मा, संजीत कुमार गौंड, पंकज सिंह, शुभम कुमार, ललित नारायण पांडेय, राजा कुमार, शिल्पी गुप्ता, ऋषभ कुमार, विशाल कुमार, गगन राय, श्रुति सिन्हा, खुशबू कुमारी, वरुण मोदी, अपराजिता कुमारी, टुपलाल बैठा, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >