Giridih News : जेइइ मेंस टू में गिरिडीह के आरव को 99.96 परसेंटाइल

Giridih News : देश के टॉप आइआइटी कॉलेज में पढ़ना है लक्ष्य : आरव

Giridih News : जेइइ मेंस-2 के रिजल्ट में गिरिडीह जिले के सरिया विवेकानंद रोड निवासी आरव वर्णवाल ने अपने पहले ही प्रयास में 99.96 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है. आरव के पिता विकास कुमार बेंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जबकि माता दीपिका वर्णवाल गृहिणी हैं. आरव ने वर्ष 2023 में डीपीएस बेंगलुरू से मैट्रिक 97.4 प्रतिशत अंक के साथ पास की, जबकि 12वीं की परीक्षा इस बार दिया है. आरव ने बताया कि उसका लक्ष्य अब जेइइ एडवांस क्रैक कर देश के टॉप आइआइटी कॉलेज में पढ़ना है. इस संबंध में उनकी माता ने बताया कि आरव परीक्षा को लेकर लगातार मेहनत करता था और उसका लक्ष्य था बेहतर परिणाम लाना. अब एडवांस की तैयारी में वह जुटा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >