Giridih News : देवरी में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Giridih News : पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के जवाब में आतंकी कैंप किया ध्वस्त

Giridih News : ऑपरेशन सिंदूर सफलता पर देवरी प्रखंड के भाजपा चतरो मंडल व मंडरो मंडल द्वारा मंगलवार को मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी व अशोक यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा बजरंगबली मोड़ चतरो से शुरू होकर एसएसबी कैंप तक गयी. कार्यक्रम में कामेश्वर पासवान ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों की हत्या का जवाब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिया दे दिया है. तिरंगा यात्रा में जिला परिषद सदस्य विनय कुमार शर्मा, लालगोविंद मिश्रा, नवलकिशोर तिवारी, फाल्गुनी राय, रतन तिवारी, गजेंद्र राणा, सत्यदेव तिवारी, आशुतोष सिंह, सुधीर यादव, विनय राय, अरविंद चंद्रवंशी, मनोज दुबे, भूदेव राय, सज्जन तिवारी, सुभाष राणा, भरत सिंह, सदानंद राणा, उदय राय, नारायण वर्मा आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >