मूसलाधार बारिश से गिरा गरीब का आशियाना, बाल-बाल बचे लोग

सरिया थाना क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत की बाराटोली मुहल्ला में मूसलाधार बारिश में लाल मोहम्मद का घर गिर गया. उसने बताया कि पूरा परिवार रात में खाकर सो रहा था. रात लगभग 10:00 बजे मकान गिरने की आवाज सुनाई दी. धीरे-धीरे घर बैठते जा रहा था.

सरिया थाना क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत की बाराटोली मुहल्ला में मूसलाधार बारिश में लाल मोहम्मद का घर गिर गया. उसने बताया कि पूरा परिवार रात में खाकर सो रहा था. रात लगभग 10:00 बजे मकान गिरने की आवाज सुनाई दी. धीरे-धीरे घर बैठते जा रहा था. आवाज सुनते ही परिवार के सभी सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले. पूरा परिवार पड़ोसी के यहां किसी तरह रात बितायी. मकान गिरने से परिवार के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. पंसस अलीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को अबुआ आवास दिलाने के लिए दो माह पहले फार्म भरवारा गया था, लेकिन अभी तक विभागीय पहल नहीं हो पायी है. पीड़ित ने कहा कि वह मकान के धंसने की लिखित सूचना सीओ, बीडीओ व सरिया थाना को देगा, ताकि सामाजिक सुरक्षा के तहत कुछ मदद मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >