Giridih News :मधुबन में मनाया गया हिंदी दिवस

Giridih News :शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर मधुबन के प्रागंण में संचालित श्री दिगंबर जैन बीसपंथी कोठी के सभागार में रविवार को हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया.

शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर मधुबन के प्रागंण में संचालित श्री दिगंबर जैन बीसपंथी कोठी के सभागार में रविवार को राजभाषा हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रबंधक कपिल चोगले ने कहा कि हिंदी देश की विविधता, संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को एक सूत्र में पिरोती है. यह दिवस हमें अपनी मातृभाषा के सम्मान और उसके वैश्विक प्रसार का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है. कार्यक्रम में बीएन चोगले, मनोज जैन, लाजपतराय जैन, शैलेश जैन, सुमन सिन्हा, पवन शर्मा, देवेंद्र जैन, मणीष जैन, अमित जैन, उज्ज्वल जैन, पंकज जैन, सुधीर जैन, नागेंद्र सिंह, डॉ ओमप्रकाश सिंह, डॉ त्रिपुरारी गिरि आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >