Giridih News :हाइटेंशन पोल व तार गिरा, विभाग बेखबर

Giridih News :डांड़ीडीह गिरिडीह पावर सब स्टेशन से जुड़े रूरल वन अंतर्गत सरैयाडीह और बुढ़ियाखाद के बीच 11000 वोल्ट की हाइटेंशन तार और पोल गिरने के 30 घंटे बीतने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का कोई पता नहीं है.

डांड़ीडीह गिरिडीह पावर सब स्टेशन से जुड़े रूरल वन अंतर्गत सरैयाडीह और बुढ़ियाखाद के बीच 11000 वोल्ट की हाइटेंशन तार और पोल गिरने के 30 घंटे बीतने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का कोई पता नहीं है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों व कर्मियों को दी गयी है, लेकिन अभी तक कोई स्थल पर नहीं पहुंचे. इसके कारण मोती मोहल्ला, ताराटांड़, पतरोडीह, बुढ़ियाखाद समेत कई गांव में बिजली बाधित है, जिससे लोगों को कारी परेशानी हो रही है. गर्मी में बिजली नहीं होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है. बिजली नहीं रहने के कारण पंप नहीं चल रहा है. स्थानीय निवासी मो शाहीद, मो प्रिंस, मो प्यारे, सरवर हुसैन, मो इरफान, मो रियाज, मो रिजवान, मो जिबरान आदि ने बिजली विभाग के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये के प्रति आक्रोश जताया. कहा कि एक तरफ तो सरकार बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही है. 30 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी किसी अधिकारी या कर्मचारी का मौके पर न पहुंचना विभाग की लापरवाही है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने जल्द से जल्द टूटे हुए पोल को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की भी गुहार लगायी है.

गांडेय में ब्लैक आउट, लोग परेशान

गांडेय में शनिवार की दोपहर दो बजे से शुरू हुई आंधी-पानी के बीच गायब हुई बिजली रविवार शाम छह बजे तक नहीं आयी थी. लगातार 30 घंटे तक ब्लैक आउट होने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. तार पर पेड़ गिरने व अन्य फॉल्ट के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. रविवार को दिन भर बिजली मिस्त्री काम करते दिखे. हालांकि, शाम छह बजे तक बिजली नहीं मिल पायी थी. इधर, बिजली नहीं होने से लोग परेशान दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >