Giridih News : गरीबों व महिलाओं की हितैषी है हेमंत सरकार : कल्पना

गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक सह झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार की शाम को हरसिंगरायडीह स्थित हर्ष उपवन में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के झामुमो का प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया.

गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक सह झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार की शाम को हरसिंगरायडीह स्थित हर्ष उपवन में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के झामुमो का प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया. श्रीमती सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार प्रदेश के गरीबों व महिलाओं की सरकार है. उन्होंने मंईयां सम्मान योजना के साथ ही प्रदेश सरकार की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए हेमंत सरकार की उपलब्धियां गिनायीं. इस मौके पर इंडिया गठबंधन के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. चुनावी कार्यालय का उदघाटन करने के पश्चात उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान चुनावी रणनीति पर चर्चा की गयी. साथ ही साथ प्रचार-प्रसार अभियान पर भी विचार विमर्श किया गया. मौके पर राज्य सभा सदस्य डा. सरफराज अहमद, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, शहनवाज अंसारी, हीरालाल मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >