Giridih News :गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनी

Giridih News :डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती बुधवार को उत्साह से मनायी गयी. स्कूल के एनसीसी कैडेट ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया.

डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती बुधवार को उत्साह से मनायी गयी. स्कूल के एनसीसी कैडेट ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने छात्रों और शिक्षकों के साथ रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. एनसीसी कैडेट्स ने टैगोर की कविताओं का पाठ किया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में साहित्य और पढ़ने के प्रति प्रेम को बढ़ावा देना था और शिक्षा और संस्कृति में टैगोर के महत्वपूर्ण योगदान पर भी प्रकाश डाला गया. इस कार्यक्रम ने छात्रों को टैगोर की साहित्यिक प्रतिभा को जानने और सराहने के लिए एक मंच प्रदान किया. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई. इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता कक्षा एक से दो के विद्यार्थियों ने भाग लिया. बच्चे सैनिक, डॉक्टर, किसान, पुलिस अधिकारी, फायर फाइटर, सब्जी व फल विक्रेता, शिक्षक आदि के वेशभूषा में सजे-धजे थे. वह अपनी वेशभूषा में सभी को आकर्षित किया. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का समापन प्राचार्य ने किया. उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन व कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षकों की सराहना की. संचालन शबाना रब्बानी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >