Giridih News :समूह लोन दिलाने के नाम पर 13 महिलाओं से हजारों की ठगी, थाना में आवेदन

Giridih News :ऋण दिलाने का लालच और बीमा करने के नाम पर कई महिलाओं से हजारों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. इस संबंध में महिलाओं ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मामला घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के महेशमरवा गांव का है.

ऋण दिलाने का लालच और बीमा करने के नाम पर कई महिलाओं से हजारों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. इस संबंध में महिलाओं ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मामला घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के महेशमरवा गांव का है. पीड़िता देवंती देवी पति उमेश कुमार राणा ने सोमवार को पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि खुद को हजारीबाग निवासी एवं एक फाइनेंस कंपनी का कर्मी बताते हुए एक युवक गांव आया और समूह ऋण दिलाने की बात कही. उसने अपना नाम संतोष कुमार बताया था. इसके साथ एक और भी व्यक्ति था. दोनों ने कई महिलाओं से आधार कार्ड लिये. इस दौरान उन दोनों ने ऋण पास हो जाने का झांसा देकर 13 महिलाओं से 54 हजार रुपये की उगाही कर ली. इसके बाद महिलाओं को घोड़थंभा चलने को कहा. बताया कि वे सभी महिलाएं टेंपो से जा रही थीं जबकि उक्त दोनों व्यक्ति बाइक संख्या जेएच-02-बीए-8761 से चल रहे थे. जब वे सभी घोड़थंभा बाजार आकर दोनों व्यक्ति फरार हो गये. इस संबंध में जमुआ इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच व अग्रेत्तर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >