Giridih News :जीपीएल सीजन थ्री 10 नवंबर से

Giridih News :गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सहयोग से होने वाले गिरिडीह प्रीमियर लीग सीजन थ्री की तैयारी को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह स्टेडियम में बैठक हुई. 10 नवंबर से प्रतियोगिता की शुरुआत होगी. इसका लाइव प्रसारण भी किया जायेगा. साथ ही टीम को कलर ड्रेस दिया जायेगा.

सभी मुकाबले आइपीएल की तर्ज पर टी-20 फॉर्मेट में होंगे. नौ नवंबर वेटरन खिलाड़ियों के बीच मैच होगा. फाइनल से पहले मीडिया बनाम प्रशासन इलेवन के बीच मैच खेला जायेगा. बैठक में गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के संतोष तिवारी, राजेश सिन्हा, अविनाश यादव, शैलेश सोनू, जीपीएल कमेटी से मेराज खान, प्रतीक सिन्हा, मीनू सिंह मौजूद थे. पूर्व क्रिकेटर राजेश सिन्हा ने कहा कि इसमें 16 टीमें भाग लेंगी. इसमें गिरिडीह व अन्य जिले की टीमें शामिल होंगी.

रनर व विनर को मिलेगा नकद पुरस्कार

रनर व विनर को लगभग डेढ़ लाख रुपये दिया जायेगा. प्रत्येक मैच मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया जायेगा. क्रिकेटर मिराज खान, अविनाश यादव व मीनू सिंह ने कहा कि गिरिडीह में जो क्रिकेटर बड़े बड़े टूर्नामेंट से वंचित रह जाते हैं, वे रंगीन ड्रेस में चार चार मैदान में खेल सकते हैं. जल्द से जल्द 16 टीमों का रजिस्ट्रेशन होगा है. प्रतीक सिन्हा व शैलेश सोनी मैदान तैयार करवा रहे हैं. टूर्नामेंट में सभी पूर्व प्लेयर को आमंत्रित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >