Giridih News : अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए सरकार ने लागू की स्वास्थ्य बीमा योजना : सुदिव्य

Giridih News : अधिवक्ता संघ भवन में सम्मान समारोह, मंत्री के प्रति जताया आभार

Giridih News : अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू होने की खुशी में मंगलवार को गिरिडीह अधिवक्ता संघ भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद थे. अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री श्री सोनू को सम्मानित करते हुए स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर आभार प्रकट किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार समाज के हर वर्ग के हित में काम कर रही है. अधिवक्ताओं के कल्याण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की है और इसे धरातल पर उतारने का काम भी तेजी से हुआ है. उन्होंने कहा कि सरकार आगे भी जनता के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं लायेगी. मंत्री ने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं की अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द किया जायेगा. इस दौरान अधिवक्ताओं की मांग पर मंत्री श्री सोनू ने 60 केवीए का जेनरेटर देने और विधायक कोटा से अधिवक्ता संघ भवन की जमीन पर टाइल्स और मार्बल लगाने की घोषणा की. स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया. अधिवक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार का यह कदम सराहनीय है और इससे अधिवक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव सचिव चुन्नूकांत, उपाध्यक्ष अजय सिन्हा मंटू, परमेश्वर मंडल, दशरथ प्रसाद, जयंत सिन्हा, प्रमोद सिंह, टीपी बक्सी, सतीश कुंदन, दुर्गा पांडेय, चंदन सिन्हा, जयप्रकाश राय, प्रमिला मेहरा सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >