Giridih News: केंद्र व राज्य सरकार कर्मचारी हित की कर रही अनदेखी : महासंघ

Giridih News: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का छठा राज्य सम्मेलन 13 व 14 जुलाई को जमशेदपुर में हुआ. अध्यक्षता अमर किशोर प्रसाद सिन्हा व डाॅ मनोज कुमार सिन्हा ने की.

सम्मेलन में गिरिडीह जिला से नवनिर्वाचित पदधारकों ने शुक्रवार को किरण पब्लिक स्कूल में प्रेस वार्ता की. महासंघ के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य में कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व करनेवाला एकमात्र संस्था है, जिसके साथ 55 संघ व यूनियन संबद्ध हैं तथा 24 जिलों में जिला कमेटी गठित है. कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है. इससे कर्मचारियों में आक्रोश है. कर्मचारियों की समस्या समाधान के लिए राज्य सरकार से शीघ्र वार्ता की जायेगी. प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह नयन ने कहा कि छठे सम्मेलन में प्रतिनिधि प्रेक्षक के साथ-साथ अतिथियों की संख्या लगभग डेढ़ हजार थी, जिसमें सभी संघों व जिला से शामिल थे, जो एक रिकाॅर्ड है. यह सम्मेलन तृतीय वर्ग के सभी संवर्गों यथा पंचायत सचिव, लिपिक, राजस्व उप निरीक्षक, जनसेवक आदि के वेतन विसंगति को निराकरण कर 2400 रुपये ग्रेड पे लागू करने, सभी को प्रोन्नति देने, आठवें वेतन आयोग का टर्म्स ऑफ रिफ्रेंस में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया, एसएसटी, बीटीटी, आउटसोर्स, दैनिक मजदूरी, प्रोत्साहन राशि, पोषण सखी एवं मानदेय कर्मियों को शामिल करने, 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता देने, एक जनवरी 2026 से एक साथ आठवां वेतन आयोग की अनुशंसा राज्य एवं केंद्र में लागू करने, चतुर्थ वर्ग के कर्मियों को तृतीय वर्ग में प्रोन्नति, कंप्यूटर ऑपरेटरों को समान कार्य, समान वेतन लागू करने समेत अन्य मांग केंद्र व राज्य सरकार से की गयी. प्रदेश अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सम्मेलन में 26 सूत्री मांग पारित की गयी है, जिसे राज्य व केंद्र सरकार को भेजते हुए लागू करने की मांग की जायेगी. राज्य के सभी जिलों का भ्रमण कर कर्मचारियों की समस्या की जानकारी लेकर राज्य सामान्य परिषद की बैठक में पारित कराया जायेगा. अगर सरकार हमारी मांगों को नजर अंदाज करती है, तो आंदोलन किया जायेगा. प्रेस वार्ता को रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, रूपलाल महतो आदि ने भी संबोधित किया.

गिरिडीह जिला के नवनिर्वाचित राज्य पदधारक

मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह नयन, प्रदेश अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष लखन प्रसाद रजक व प्रमिला टुडू, उप महामंत्री मुक्तेश्वर प्रसाद, संयुक्त मंत्री देवंती देवी, राज्य महिला उप समिति सचिव रेखा मंडल, राज्य महिला उप समिति उप सचिव बिरमा कुमारी व गुड़िया देवी, मार्गदर्शक मंडल के उप संयोजक रूपलाल महतो, मार्ग दर्शक मंडल के सह संयोजक अनूप कुमार, सदस्य रघुनंदन विश्वकर्मा, संघर्ष समिति उपाध्यक्ष लखन लाल पंडित, बमशंकर शर्मा व गायत्री देवी, संघर्ष समिति के मंत्री वशिष्ट कुमार सिंह, संघर्ष समिति के उप मंत्री महादेव सेन, राजेश वर्मा, सैबुन निशा, विकास सिन्हा, सरिता देवी दिनेश्वर हाजरा, नुनूलाल रविदास, मो शाहिद, मुरारी राम व इंद्रजीत महता तथा महिला उप समिति सदस्य रंजना कुमारी व अंजु गुप्ता शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >