Giridih News :गोतिया पर गेहूं फसल में आग लगाने का आरोप

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र के सिरी गांव में आग लगने से खेत में रखी 50 बोझा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी. भुक्तभोगी सुरेंद्र यादव ने गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

गावां थाना क्षेत्र के सिरी गांव में आग लगने से खेत में रखी 50 बोझा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी. भुक्तभोगी सुरेंद्र यादव ने गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उसने गांव के ही मुन्ना यादव और चंपा देवी पर रात में खेत में रखी हुई गेहूं की फसल में आग लगाने का आरोप लगाया है. कहा कि उक्त दोनों ने 15 दिन पूर्व गेहूं की फसल काटने की तैयारी के दौरान खेत में लगे मोटर से पानी भर दिया था. दो दिन पूर्व अपशब्द का प्रयोग करते हुए उसके घर घुस गया था. झगड़ा करते हुए दरवाजा में ताला लगा दिया. आवेदन में जान से मारने और हत्या की धमकी देने का भी आरोप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >