Giridih news: पचंबा में 29 अक्टूबर से शुरू होगा गोपाष्टमी मेला

Giridih news: मेला को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जायेगी.

गिरडीह के पचंबा श्री गोपाल गौशाला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार संध्या गौशाला परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मेला संयोजक मुकेश साहू ने की तथा संचालन सचिव संजीव बगेडिया ने किया. इसमें पूर्व निर्णयों की पुष्टि करने के साथ ही आगामी गोपाष्टमी मेला 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सफल बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए गए. मेला की तैयारियों के तहत गौशाला का रंग-रोगन, मरम्मत और महाप्रसाद वितरण सहित सभी व्यवस्थाओं पर ध्यान देने का निर्णय लिया गया. आगंतुक अतिथियों का स्वागत और निमंत्रण पत्र वितरण भी समय पर करना सुनिश्चित किया जाएगा. दानदाता, शुभचिंतक और आसपास के गांवों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दुर्गा पूजा के बाद से निमंत्रण देने और आमंत्रित व्यक्तियों की सूची तैयार करने की योजना बनाई गई. मेला को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी.बैठक में उपस्थित सदस्यों ने यह भी सुनिश्चित किया कि मेला हर वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन, ज्ञान, सांस्कृतिक जागरण और गो धाम का केन्द्र बने और गिरिडीह में इसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक पर्व के रूप में यादगार बनाया जा सके. मेला संयोजक मुकेश साहू ने कहा कि सभी तैयारी समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से की जाएंगी, ताकि गोपाष्टमी मेला न केवल धार्मिक उत्सव का प्रतीक बने, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए एक सशक्त और सामूहिक आयोजन के रूप में भी स्थापित हो. बैठक में प्रदीप अग्रवाल, श्रवण केडिया, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश खेतान, अनिल उर्फ नीलू केडिया, अमित जलान, सुमित साहू, सुरेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी गौतम सोनी, राजेश छापरिया, सुनील मोदी, चांद केडिया, नकुल साव, पंकज गुप्ता, दिनेश प्रजापति, प्रकाश साव, प्रकाश पांडेय, मिथुन साव, बिल्लू सिंह, विशाल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >