Giridih News: सिमराढाब में दो दुकानों से नगदी समेत 40 हजार के सामान की चोरी

Giridih News: बिरनी प्रखंड मुख्यालय परिसर के बाहर सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर बीते सोमवार रात्रि को सिमराढाब स्थित दो दुकानों की एस्बेस्टस शीट तोड़ कर चोरों ने नगदी समेत 40 हजार रुपये का सामान चुरा लिया.

चोरों ने राहुल मोबाइल दुकान सह सीएससी सेंटर व अन्नपूर्णा किसान केंद्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया. राहुल मोबाइल दुकान व अन्नपूर्णा किसान केंद्र के संचालक राहुल कुमार व फुलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि वे प्रतिदिन की तरह रात को करीब नौ बजे दुकान बंद कर अपने-अपने घर चले गये. मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे दुकान खोलते ही छत पर लगे एस्बेस्टस शीट को टूटा व सामान बिखरा देखा. तब दुकान में चोरी होने की जानकारी हुई. घटना की सूचना बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज को दे दी गयी. थाना प्रभारी मामले की तहकीकात में जुट गये हैं. मोबाइल दुकान के संचालक राहुल ने बताया कि दुकान के गल्ले में करीब 10 हजार रुपये नगदी, 15 हजार का मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी गयी है. वहीं अन्नपूर्णा किसान केंद्र के संचालक फुलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि दुकान में करीब 20 हजार रुपये कटा-फटा नोट व पांच हजार रुपये का सिक्का था, जिसे चोर ले गये. कहा कि कटे फटे नोट को बदलने के लिए रखा था. मंगलवार को बैंक जाकर उसे बदलवाना था. थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >