सूरज सिन्हा की रिपोर्ट
Vat Savitri 2026: झारखंड के गिरीडीह जिले में आज वट सावित्री पूजा को लेकर सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा. सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष के नीचे पूजा में शामिल हुईं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा भी सुनी.
पति की लंबी आयु के लिए रखा निर्जला व्रत
धार्मिक मान्यता के अनुसार सावित्री ने अपने तप, प्रेम और अटूट निष्ठा से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लाई थी. इसी कारण सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखकर वट वृक्ष की परिक्रमा करती हैं.
महिलाओं ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं
पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर, बिंदी, फल और पूजन सामग्री भेंट कर शुभकामनाएं दीं. मंदिरों और घरों में सुबह से ही भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला
यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी
