घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार पीयूष बुधवार की सुबह लगभग 4:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था. इसी दौरान कर्णपुरा मोड़ के पास तेज गति से गुजर रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. धक्का लगने से किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
सड़क जाम कर जताया विरोध
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मामले की जानकारी मिलने पर डुमरी के इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, अनि जितेंद्र कुमार बिष्ट सहित जवान घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया. इसके बाद यातायात सामान्य हो सका. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बेटे की असामयिक मौत से माता-पिता सहित पूरे परिवार पर मर्माहत है.
