Giridih News: श्रावणी मेला ड्यूटी के दौरान गिरिडीह के सिपाही की तबीयत बिगड़ी, मौत

Giridih News: श्रावणी मेला ड्यूटी पर तैनात गिरिडीह में तैनात सिपाही वीरेंद्र कुमार सिंह की गुरुवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गयी.

शुक्रवार को इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. वीरेंद्र मूल रूप से पलामू जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में गिरिडीह पुलिस लाइन में पदस्थापित थे. वीरेंद्र देवघर में श्रावणी मेला विशेष ड्यूटी पर तैनात थे. गुरुवार शाम ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उन्हें तत्काल वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से स्थिति गंभीर देख उन्हें रांची रेफर किया गया. रांची ले जाने के दौरान बदडीहा गिरिडीह में उनकी मौत हो गयी. इसके बाद उनके शव को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया. शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को न्यू पुलिस लाइन लाया गया, जहां उन्हें अधिकारियों व जवानों ने सलामी दी. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >