गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक के दौरान कुएं में गिरने से रिटायर्ड डॉक्टर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सेवानिवृत्त डॉक्टर बी.एन. झा मॉर्निंग वॉक के दौरान रहस्यमय तरीके से कुएं में गिर गए. उनकी मौत से शहर में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट

Giridih Doctor Death : गिरिडीह जिले के अलकापुरी निवासी सेवानिवृत्त डॉक्टर बी.एन. झा का निधन हो गया. डॉक्टर सदर अस्पताल में एसीएमओ पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उनका शव पचम्बा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक कुएं में मिलने से शहर में सनसनी फैल गई.

मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा, कुएं में गिरने से मौत 

दरअसल, बताया जा रहा है कि डॉक्टर झा प्रतिदिन की तरह आज भी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. जानकारी के अनुसार वे कुएं के किनारे बैठे थे, तभी अचानक फिसलकर कुएं में गिर गए, जिससे डूबने के कारण उनकी मौत हो गई. हालांकि घटना किस तरह घटी, यह जांच का विषय बना हुआ है.


डॉ की लगी भीड़

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू 

सूचना मिलते ही पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

चिकित्सा जगत में शोक, पुलिस जांच जारी 

डॉक्टर की मौत की खबर से शहर के चिकित्सक वर्ग में शोक की लहर है. पोस्टमार्टम के दौरान शहर के कई डॉक्टर सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: देवघर में स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान: श्रावणी मेले में चलेंगी बाइक एंबुलेंस, अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी रोक

ये भी पढ़ें: लातेहार के किसान का 'सुपर जुगाड़', बैल और ट्रैक्टर नहीं मिले, तो मोटरसाइकिल से ही जोत डाला पूरा खेत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >