इसके बाद इस मामले को प्रमुखता से लिया गया. इसकी जांच के लिए बुधवार को लेकर रांची से सार्वजनिक वितरण व उपभोक्ता मामले विभाग की टीम गोदाम पहुंचे और भौतिक सत्यापन करते हुए स्टॉक का मिलान किया. स्टॉक रजिस्टर और अन्य संबंधित अभिलेखों की बारीकी से जांच की.
भंडार पंजी में मिली
गड़बडड़ी
टीम ने पाया कि भंडार पंजी में पेंसिल चलाया गया है. कहा कि यह मामला गंभीर है. इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपी जायेगी. टीम में विभाग की संयुक्त सचिव विनिता करकेट्टा, उप सचिव सुधीर कुमार, डिप्टी डायरेक्टर लालू प्रसाद कुशवाहा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा शामिल थे.
निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
जांच के दौरान मौजूद बीस सूत्री सदस्य सच्चिदानंद सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने टीम के समक्ष गोदाम में बरती जा रही अनियमितता को प्रमुख से रखा. उनका कहना था कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जायेगी. उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी.
