Giridih News: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर गिरिडीह प्रेस क्लब ने आयोजित किया सम्मान समारोह

Giridih News: विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर गिरिडीह प्रेस क्लब के तत्वावधान में वंडर वर्ल्ड के सभागार में फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में मुज्तबा अंसारी को प्रथम, निशांत गुप्ता को द्वितीय, कौशल कुमार को तृतीय व बिनोद शर्मा को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया.

मुख्य अतिथि गिरिडीह प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा, महासचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, पत्रकार रमेश प्रभाकर, आलोक रंजन व मीरा कुमारी ने विजेातओं को पुरस्कृत किया. आरसीएम वंडर वर्ल्ड के सौजन्य से प्रथम, द्वितीय, तृतीय व विशेष पुरस्कार में शिल्ड, शॉल व नगद प्रदान किया गया. इसके अलावा अतिथियों को विशेष सम्मान के साथ सभी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. संचालन महासचिव अरविंद कुमार व धन्यवाद ज्ञापन शाहिद रजा ने किया.

इन लोगों को मिला सम्मान

सम्मान पाने वाले पत्रकारों में सूरज सिन्हा, सुनील मंथन शर्मा, शाहिद रजा, अभिषेक सहाय, इमरान आलम, जगजीत सिंह बग्गा, श्रीकांत, रिंकेश कुमार, निशांत वर्णवाल, बजरंगी महतो, शमशुल अंसारी, नफीस अजहर, चंदन सिन्हा, राजू मंडल, अनुज साव, मनीष मंडल, नीरज कुमार, गौरव कुमार, नयन पटेल, वीरेंद्र, योगेश्वर दास, शाहिद कयूम सोनू, श्याम कुमार, सुरेंद्र यादव, राहुल कुमार, बिनोद राम, गौरव गुप्ता, मनोज कुमार, अजीत कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >