Giridih news: कोनार नहर में डूबने से युवक की मौत

Giridih news: पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. सूचना पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि उसके परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने का वह हरसंभव प्रयास करेंगे. पुलिस ने शव को जब्त कर बगोदर के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया.

बगोदर थाना क्षेत्र के संतुरपी कोनार नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान 40 वर्षीय महेश रविदास के रूप में की गयी है. वह संतुरपी का रहनेवाला है. बताया जाता है कि महेश शनिवार की देर शाम मजदूरी करने के बाद संतुरपी स्थित नहर की ओर गया था. इसके बाद घर नहीं लौटा. सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले कुछ लोगों की नजर नहर में डूबे युवक पर पड़ी. इसकी सूचना पूर्व मुखिया संतोष रजक को मिली, तो वे घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की जानकारी बगोदर पुलिस को दी गयी. सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव स्थल पर पहुंचे.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को जब्त कर बगोदर के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. आशंका जतायी जा रही है कि महेश नहर में उतरा औक डूब गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक बगोदर व आसपास के इलाके में मजदूरी किया करता था, जिससे उसके परिवार का गुजर बसर होता था. मृतक अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया. पूर्व मुखिया संतोष रजक ने मृतक को आपदा राहत के तहत चार लाख का मुआवजा दिलाने की मांग विभाग से की है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. सूचना पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि उसके परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने का वह हरसंभव प्रयास करेंगे. पुलिस ने शव को जब्त कर बगोदर के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया.

नहर में डूबने की जतायी जा रही है आशंका

आशंका जतायी जा रही है कि महेश नहर में उतरा और डूब गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक बगोदर व आसपास के इलाके में मजदूरी किया करता था, जिससे उसके परिवार का गुजर बसर होता था. मृतक अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया. पूर्व मुखिया संतोष रजक ने मृतक को आपदा राहत के तहत चार लाख का मुआवजा दिलाने की मांग विभाग से की है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. सूचना पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि उसके परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने का वह हरसंभव प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >