Giridih News: युवक ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या

Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्णानगर में शुक्रवार को भूदेव पांडेय के पुत्र नरेश पांडेय (18) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

नरेश ने शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे अपने पिता को बताया कि वह क्रिकेट खेलने जा रहा है. लगभग तीन बजे वह घर लौटा. उस समय घर के अन्य सदस्य बाहर बैठे हुए थे. नरेश चुपचाप अपने कमरे में चला गया और गमछे के सहारे छत में लगे लोहे की कड़ी से फांसी लगा ली. घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब मृतक की बड़ी मां किसी काम से उसके कमरे में जा रही थी. उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो नरेश को फांसी के फंदे से झूलता देख, तो चीख निकल गयी. चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़कर कमरे में पहुंचे और नरेश को फंदे से नीचे उतार कर सदर अस्पताल ले गये. डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेश को मृत घोषित कर दिया.

किसी के साथ नहीं था कोई झगड़ा

मृतक के पिता भूदेव पांडेय ने बताया कि बेटे की आत्महत्या का उन्हें कारण समझ में नहीं आ रहा है. कुछ ही देर पहले वह क्रिकेट खेलने की बात कहकर निकला था और लौटकर ऐसा कदम उठायेगा, इसका अंदाजा नहीं था. उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था. वह बहुत शांत स्वभाव था और जेसीबी चलाता था. कहा कि बेटे की आत्महत्या ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे, ताकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सके.

मामले की जांच की जायेगी : थाना प्रभारी

मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाया जायेगा और मामले की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >