Giridih News: सरिया प्रखंड सभागार में स्कूल रुआर को लेकर कार्यशाला

Giridih News: प्रखंड सभागार सरिया में बुधवार को स्कूल रुआर से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने की.

कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ समेत बीइइओ रंजीत कुमार चौधरी, बीपीओ अक्षय कुमार प्रभाकरण, प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों व अन्य प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा स्कूल रुआर 2025 के तहत आगामी 10 मई तक विद्यालय में नये बच्चों का नामांकन करना है. इसके लिए विद्यालय के संबंधित शिक्षक, एसएमसी के सदस्य व पंचायत प्रतिनिधि का सामूहिक प्रयास आवश्यक है, जिससे विद्यालय से दूर रह रहे बच्चे, क्षितिज बच्चे या अनामांकित बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुट सकें.

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी, सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव, विधायक प्रतिनिधि बबलू मंडल, बीइइओ रंजीत कुमार चौधरी, बीपीओ, नरेश मंडल, भेखलाल चौधरी, विध्यांचल ओझा, वीरेंद्र कुमार पांडेय, मनोज कुमार, अरविंद प्रसाद, नकुल चंद्र सिंह, मेराज अंसारी, प्रकाश पांडेय, भागवत दास, निक्की मिश्रा, गुड़िया कुमारी, संजय सिंह, शिव शंकर रूपांशु, रमेश कुमार वर्मा, आदित्य कुमार शर्मा, योगेंद्र सिंह, अनिल कुमार सहित काफी संख्या में प्रधानाध्यापक व शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >