Giridih News: महिला के साथ मारपीट व लूटपाट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Giridih News: नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह मोहल्ले में एक महिला के साथ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता मनीषा कुमारी ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

थाना को दिये आवेदन में महिला ने कहा कि 23 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वह अपने माता-पिता के साथ घर पर मौजूद थी. उसी समय स्थानीय निवासी सुनील कुमार उर्फ नरेश राम ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के घर में जबरन घुसे और गाली-गलौज करने रहे. आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने बाल पकड़कर मनीषा को खींचा और जमीन पर पटककर मारपीट की.

चार हजार रुपये समेत राशन दुकान का सामान लूट ले गये आरोपी

मारपीट में पीड़िता के मुंह और सिर से खून निकलने लगा. मनीषा ने कहा कि आरोपी ने उसके घर से 4000 रुपए नकद और राशन की दुकान का सारा सामान भी लूट लिया. जाते-जाते उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और घर में तोड़फोड़ कर दी.

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इधर आवेदन के आधार पर पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 131/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >