Giridih News: वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Giridih News: जानकारी के अनुसार विजय सिंह के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 180/2008 दर्ज था. कोर्ट ने उसे हाजिर होने को कहा था, लेकिन वह हाजिर नहीं हो रहा था.

नगर थाना की पुलिस ने एक पुराने मामले में नामजद वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह का रहने वाला विजय सिंह है. जानकारी के अनुसार विजय सिंह के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 180/2008 दर्ज था. कोर्ट ने उसे हाजिर होने को कहा था, लेकिन वह हाजिर नहीं हो रहा था. इसके बाद वारंट जारी कर दिया गया. नगर थाना की पुलिस ने शनिवार की देर रात सिहोडीह से उसे गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >